. Lok Sabha Election Result 2024 Live Updates: लोकसभा चुनाव में सात चरणों के मतदान के बाद आज नतीजों का ऐलान हो रहा है। सुबह आठ बजते ही देशभर में काउंटिंग शुरू हो गई। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए और कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों वाले इंडिया गठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला है। बीजेपी लगातार तीसरी बार बहुमत का आंकड़ा हासिल करने का दावा कर रही है, जबकि कांग्रेस समेत विपक्षी दलों का कहना है कि इंडिया गठबंधन की ही जीत होने जा रही है। ऐसे में सबकी नजरें लोकसभा चुनाव के नतीजों पर लगी हुई हैं। इस ब्लॉग में हम आपको चुनाव आयोग (Election Commission) की आधिकारिक वेबसाइट के आंकड़े बताएंगे।
.Lok Sabha Election Result Election Commission Live Updates:
Tue, 04 Jun 2024 11:31 AM
Election Result: सभी 543 सीटों के सामने आए आंकड़े
Lok Sabha Chunav Result 2024: सभी 543 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। चुनाव आयोग के आंकड़े के अनुसार, बीजेपी को 237 सीटों पर बढ़त है, जबकि कांग्रेस 96 सीटों पर आगे चल रही। वहीं, यूपी में समाजवादी पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। सपा को 34 सीटों पर बढ़त हासिल है। वहीं, टीएमसी 29 सीटों पर आगे चल रही है।
Tue, 04 Jun 2024 10:48 AM
Lok Sabha Result: 234 सीटों पर आगे चल रही बीजेपी
Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान हो रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार, बीजेपी अभी 234 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 94 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। उधर, समाजवादी पार्टी 35 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस को रुझानों में 23 सीटों पर बढ़त हासिल है।
Tue, 04 Jun 2024 10:02 AM
Lok Sabha Chunav Result: बीजेपी की डबल सेंचुरी
Lok Sabha Election Result: चुनाव आयोग के आंकड़े के अनुसार, बीजेपी ने डबल सेंचुरी लगा ली है। बीजेपी अभी 202 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस को 78 सीटों पर बढ़त है। इसके अलावा सपा 28 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, टीडीपी 15 सीटों पर आगे है।
Tue, 04 Jun 2024 09:54 AM
Amethi Result: पांच हजार वोटों से स्मृति ईरानी अमेठी से पीछे
Amethi Lok Sabha Result: शुरुआती रुझानों के अनुसार, बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी यूपी की अमेठी सीट से पांच हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रही हैं। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा को बढ़त हासिल है।
Tue, 04 Jun 2024 09:50 AM
UP Result: यूपी में बीजेपी को बड़ा झटका
UP Election Result: लोकसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी को यूपी में बड़ा झटका लगता दिख रहा है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी 36 सीटों पर आगे है, जबकि सपा 29 सीटों पर आगे है। वहीं, कांग्रेस को आठ सीटों पर बढ़त है। आरएलडी दो सीटों पर आगे चल रही है।
Tue, 04 Jun 2024 09:35 AM
Lok Sabha Electon Result: अब तक 339 सीटों के आए रुझान
Lok Sabha Result: चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, अब तक 543 में से 339 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। बीजेपी 169 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस को 65 सीटों पर बढ़त है। वहीं, सपा को 33 सीटों पर बढ़त हासिल है। टीडीपी ने 13 सीटों पर बढ़त हासिल की है।
Tue, 04 Jun 2024 09:26 AM
Election Result: कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय छह हजार वोटों से आगे
Varanasi Seat Result: चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम मोदी के मुकाबले कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय आगे चल रहे हैं। अजय राय को छह हजार वोटों से बढ़त हासिल है।
Tue, 04 Jun 2024 09:09 AM
Lok Sabha Election Result: यूपी में सपा 15 सीटों पर चल रही आगे
Lok Sabha Election Result Live: लोकसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, रुझानों में अब तक बीजेपी आगे चल रही है। अभी तक 172 सीटों के रुझान आ चुके हैं, जिसमें 92 पर बीजेपी, 33 पर कांग्रेस आगे चल रही। सपा को 15 सीटों पर बढ़त हासिल है, जबकि आम आदमी पार्टी छह सीटों पर आगे चल रही है।
Tue, 04 Jun 2024 09:05 AM
Election Result: आम आदमी पार्टी और सपा को 5-5 सीटों पर बढ़त
Lok Sabha Result: चुनाव आयोग के आंकड़े के अनुसार, आम आदमी पार्टी को पांच और सपा को पांच सीटों पर बढ़त हासिल है। इसके अलावा टीडीपी तीन, जेडीएस दो, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा दो, एनपीएफ एक, अकाली दल एक सीट पर आगे चल रहा है।
Tue, 04 Jun 2024 08:54 AM
Lok Sabha Election Result: 64 सीटों पर बीजेपी को बढ़त
Lok Sabha Election Result Live: लोकसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बड़ी बढ़त मिल गई है। अभी 109 सीटों के रुझान आए हैं, जिसमें से 64 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही, जबकि कांग्रेस को 20 सीटों पर बढ़त हासिल है। वहीं, सपा पांच, आप पांच सीटों पर आगे है। इसके अलावा, टीडीपी को तीन सीटों पर बढ़त हासिल है।
Tue, 04 Jun 2024 08:39 AM
Lok Sabha Result: अब तक आठ सीटों पर आया रुझान
results.eci.gov.in: चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट कुल 543 लोकसभा सीटों में से अब तक आठ सीटों पर रुझान सामने आ चुका है। बीजेपी को पांच सीटों पर बढ़त हासिल है, जबकि बाकी तीन सीटों पर अन्य क्षेत्रीय दल को बढ़त है।
ये रहा अभि का रिज़ल्ट्स